फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कालपी बार एसेासिएशन के अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
फोटो-23- डीएम राहुल पांडेय को ज्ञापन देते बार एसोसिएशन 
विज्ञापन
- मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग
विज्ञापन

- अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से स्थानीय अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार एसोसिएशन में घटना की निंदा करते हुए दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग भी अधिवक्ताओं ने की है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन भी सोमवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी और महामंत्री पंकज सिंह सोमवंशी ने अधिवक्ताओं के साथ सोमवार को डीएम से मुलाकात की। उन्हें दिए ज्ञापन में कहा कि 31 अक्तूबर को कालपी बार एसेासिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। घटना पीड़ादायक है और अधिवक्ता समजा की सुरक्षा के साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओें की हत्या और जानलेवा हमले की घटनाओं से अधिवक्ताओं में असुरक्षा का माहौल है। कहा गया कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराना शासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर, रमेश सिंह सोमवंशी, आदर्श पांडेय, सूरज पाल सिंह, हर्षित कांत मिश्रा, राघव द्विवेदी, महेंद्र चंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें