फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रकोप बढ़ा, तीन दिन में मलेरिया के 56 व डेंगू के चार मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले में सितंबर माह में मच्छर जनित रोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। गत तीन दिन में मलेरिया के 56 मरीज व डेंगू के चार मरीज मिले हैं। जिले में अब तक मलेरिया के एक हजार 59 मरीज हो गए हैं। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। विभाग की ओर से एंटी लार्वा और डीडीटी के वितरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि अगर समय रहते छिड़काव किया होता तो मलेरिया के रोगी न बढ़ते।
-
यहां फैला मलेरिया






हरदोई। अहिरोरी व टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के क्षेत्र में मलेरिया थम नहीं रहा है। पिछले तीन दिनों में आई खून की जांच रिपोर्ट में मलेरिया के 56 से संक्रमित रोगी पाए गए हैं। अहिरोरी सीएचसी के क्षेत्र में खाड़ाखेड़ा बिलहा, दलेलपुरवा, उमरी, सुहास, सरैया टिकरा, शहबादपुर, कोट,अटवा,बेलखेड़ा आदि व टड़ियावां सीएचसी के क्षेत्र में भड़ायल, गोपालपुर, मोतीपुरवा, सैंती सिकंदरपुर कालाआम, करवाताली गौराडांडा, डडवानी जंसरी निबुई गांवो में अभी मलेरिया के रोगी मिल रहे है।
विज्ञापन


-

190 लीटर भेजा गया एंटी लार्वा



जनपद की सभी बलॉक सीएचसी पर कुल 190 लीटर एंटी लार्वा ब्लॉक स्तर पर भेजा जा चुका है जबकि स्टॉक में 200 लीटर एंटी लार्वा मौजूद है।

-

इस तरह से डीडीटी का हुआ वितरण

सीएमओं डॉ. रोहतास कुमार ने बताया की टड़ियावां सीएससी पर 90 बोरी, अहिरोरी 100 , हरियावां 40, शाहाबाद 40, वहीं अन्य सभी सीएससी पर 10-10 बोरी डीडीटी भिजवाया गया है।



-

तीन दिन में डेंगू से संक्रमित हुए चार मरीज, संख्या 23 हुई



जनपद में डेंगू भी धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रहा है। तीन दिनों में फिर से चार डेंगू से संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रोहतास कुमार ने बताया कि जिले में इस बार डेंगू के मरीज पिछले साल की अपेक्षा काफी कम हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू की बीमारी सितंबर और अक्तूबर के महीने में ही अधिक फैलती है। डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक कुल 23 डेंगू के मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

-

पिछले साल यहां फैला था डेंगू



स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी, सरायथोकपूर्वी, आलू थोक, आवास विकास कॉलोनी, बहरा सौदागर, मोहलिया शिवपार आदि जगहों पर सबसे अधिक डेंगू के मरीज पाए गए थे इसके अलावा हरपालपुर में भी डेंगू के मरीज काफी मिले हुए थे।



वर्जन



इस साल अभी 16 सितंबर तक डेंगू के 23 मरीज मिले हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

डॉ रोहताश कुमार



सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें