फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास सीएए के विरोध में कोई तर्क नहीं : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-57-निजामपुर में जनजागरुकता अभियान में बोलते सदर विधायक नितिन अग्रवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा का जन जागरण अभियान शनिवार से शुरू हो गया। दस फरवरी तक चलने वाले इस जन जागरण अभियान में भाजपा ने अपने हर कार्यकर्ता को 100 परिवारों तक पहुंचने, नागरिकता संशोधन कानून समझाने और समर्थन में प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद विकास खंड के परेली गांव में जन जागरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है।
विपक्ष के पास नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कोई तर्क नहीं है, लेकिन हवा में विरोध कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने बावन विकास खंड के ग्राम निजामपुर में जनजागरण अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी का नुकसान नहीं है। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने टोडरपुर और शाहाबाद में जन जागरुकता अभियान चलाया। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने बालामऊ कस्बे में जन जागरण अभियान के तहत लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया। संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने अतरौली चौराहा पर जन जागरण अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें