फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा ताल पर बने काली मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी शनिवार दोपहर बाद कांशीराम कॉलोनी के निकट गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। पुत्र उनको लेकर घर चला गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला मीराबस्ती निवासी सुशील (50) की पत्नी का निधन 21 वर्ष पहले हो गया था। परिवार में उसका एक पुत्र अभिषेक है। पिछले कई वर्ष से सुशील नर्मदा ताल पर बने काली मंदिर परिसर में रहकर पूजा करते थे।
अभिषेक के मुताबिक शनिवार दोपहर उसे कुछ लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके पिता गंभीर रूप से घायल अवस्था में कांशीराम कॉलोनी के निकट पड़े हैं। अभिषेक मौके पर गया और पिता को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सुशील की मौत हो गई। अभिषेक का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने पीटकर सुशील को घायल कर दिया और इससे मौत हो गई।
कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की तरफ से अभी कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलते ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें