फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के आवास पर ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई।
विज्ञापन

घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत भी गंभीर है और लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मझरेता निवासी संजय सिंह (45) होमगार्ड थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के यहां थी। दिन में दस बजे से ड्यूटी थी, लेकिन उन्हें घरेलू कार्याें में कुछ देर हो गई। दोपहर लगभग 12 बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। हरदोई की तरफ से बाइक पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कंथाथोक निवासी शैलेंद्र सिंह (30) आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सधईबेहटा के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शैलेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी सोनिया, पुत्र विशाल और पुत्री शिवानी है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें