फोटो-2-दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरआती करतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विभाग प्रचारक अमरजीत व अन्य। स्रोत आयोजक
- प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री रजनी तिवारी बोलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
बाल विद्या भवन सभागार में अखिल भारतीय परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सभी क्षेत्रों में बेटियों की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से समाज में जागरूकता आई है।
कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय कर्नल सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को भारत की बेटियों की ताकत बता दी थी। आरएसएस के विभाग प्रचारक अमरजीत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार देना और प्रतिभा विकसित करना है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री किशन, जिला संयोजक पुनीत सिंह, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष हिमांशू मिश्रा, संयोजक अभिकेश सिंह चौहान आदि मोजूद रहे।