फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि विद्यालय के बच्चों सहित शिक्षकों को अब नहीं टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऑनलाइन टीचिंग ने शाहजहांपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों व शिक्षकों की कोर्स पूरा करने की समस्या को काफी हद तक खत्म किया है। प्रधानाचार्य की माने तो नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का कोर्स तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। ऐसे ही रहा तो अर्धवार्षिक परीक्षा में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर महर्षि विद्या मंदिर प्रबंध तंत्र ने पूर्व में ही तैयारियां कर ली थीं। प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि उनके यहां नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। जिसमें करीब 950 छात्र-छात्राएं हैं। जिनके पठन-पाठन को लेकर नौ अप्रैल से ही ऑनलाइन टीचिंग की शुरुआत कर दी गई थी।
अब आलम यह है कि कक्षावार बने व्हाट्सएप ग्रुपों में शिक्षकों ने अपने कंटेंट देकर अब तक चार से पांच लेसन औसतन पूरे कर लिए हैं। जो अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों के लिए काफी सार्थक होंगे। बाद में विद्यालय खुलते ही इतना कवर करा दिया जाएगा कि न तो छात्र छात्राओं को कोई दिक्कत होगी और न ही शिक्षक शिक्षिकाओं को किसी परेशानी से जूझना होगा।
विज्ञापन

हरदोई। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 40 का स्टाफ है। कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनवाए गए हैं। जो अपने-अपने विषय के अनुसार ग्रुपों पर कंटेंट भेज रहे हैं और छात्र-छात्राओं की दिक्कतों को भी कम कर रहे हैं।
हरदोई। प्रधानाचार्य का कहना है कि गणित विषय में ऑनलाइन टीचिंग में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे बच्चों को एक फार्मूला व उदाहरण दे दिया जाता है लेकिन पूरे लेसन में हर प्रश्न सॉल्व कर पाना काफी मुश्किल है इसलिए स्कूल खुलने पर इस विषय पर ज्यादा मेहनत करनी होगी।
हरदोई। प्रधानाचार्य ने दावा किया कि उनके अधिकांश बच्चे व अभिभावक व्हाटसअप ग्रुप पर हैं और सबसे खास बात यह है कि छात्र-छात्राएं स्वयं पढने में रूचि ले रहे हैं। जिससे शिक्षकों में भी ऑनलाइन टीचिंग को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें