बिलग्राम। पुराने महिला अस्पताल के पास लकड़ी की दो गुमटियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
कस्बे में पुराने महिला अस्पताल के पास अंजाना बैंड व अतीक की गैस वेल्डिंग की दुकानें स्थित थीं। लॉकडाउन के चलते दुकानें 25 मार्च से बंद चल रही हैं। शनिवार रात को दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोगों ने पुलिस व फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी ने लगभग एक आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। बैंड कंपनी के संचालक अंजाना ने दुकान में रखा लगभग 25 हजार व वेल्डिंग दुकान संचालक अतीक ने लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।