हरदोई। कोरोना महामारी के चलते बच्चों को घरों में ही शिक्षा देने के उद्देश्य से शहर का बाल विद्या भवन भी ऑनलाइन क्लासेज संचालित कर रहा है। शनिवार को बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक कीर्ति सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय के बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज 23 मार्च से दी जाने लगीं हैं।
सुबह आठ से डेढ़ बजे तक किंडर सेक्शन की कक्षाएं तो एलकेजी-यूकेजी की कक्षाएं नौ से 12 बजे तक चल रही हैं। इसमें शिक्षक अपने घर मोबाइल-लैपटाप के माध्यम से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा पढ़ा रहे हैं।
इस कार्य में लगभग 65 शिक्षक स्टाफ व कंप्यूटर स्टाफ कार्य कर रहा है। इसमें बच्चों को नेक्स्ट एजुकेशन के द्वारा एनएलपी एप के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है।