फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्स जिले के टीचरों की निखारेगा अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय व बा विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं की अंग्रेजी में निखार लाने के लिए ऑनलाइन स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू किया गया है। यह 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षकों एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अंग्रेजी भाषा की शिक्षिकाओं को ऑनलाइन दीक्षा एप के माध्यम से पहली दिसंबर से इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया गया है। इससे शिक्षक अपनी बोलचाल की अंग्रेजी में सुधार और शिक्षण कौशल को प्रभावपूर्ण बना सकते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान एससीईआरटी लखनऊ द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि यह प्रशिक्षण अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षकों के लिए है लेकिन यह बहुमूल्य प्रशिक्षण डायट के प्रवक्ता व अन्य सभी शिक्षकों को भी करना चाहिए।
विज्ञापन

इस कोर्स को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 रखी गई है यानी शिक्षक इसे तीन-चार महीने में आराम से पूरा कर सकते हैं। शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण करने के बाद छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें