फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

Tue, 05 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, मल्लावां में कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर बीटीसी की पढ़ाई कर रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शाहाबाद में बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र सिंधौली के गांव पैना निवासी घनपाल का पुत्र डबलू (30) कोतवाली क्षेत्र के बेहटाकोला गांव में अपने बहनोई रामवीर के घर गया था। सोमवार को वह मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हरियाली बाजार के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

आसपास मौजूद लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई रामबीर की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, मल्लावां में कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर बीटीसी की पढ़ाई कर रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हेरवल निवासी राजाराम का पुत्र शोभित (24) बाइक से सुबह करीब 7 बजे माधौगंज से संडीला जा रहा था। उसी दौरान कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर मिहीलाल इंटर कालेज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे इलाज के   लिए पीएचसी में भर्ती कराया। चिकि त्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें