फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4805 बुजुर्गों के खातों में नहीं पहुंची पेंशन

Tue, 05 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन की दूसरी किश्त भेेजने के दौरान भी हजारों पात्रों के बैंक खातों में त्रुटियां आई हैं, जिनकी वजह से बुजुर्गों के खातों से पैसा वापस आ गया। खातों में धनराशि न पहुंचने से बुजुर्ग विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभाग ने गलत खातों को सही कराने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जनपद में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बुजुर्गों को भागदौड़ थमने का नाम नहीं ले रही। पेंशन की प्रथम किश्त जारी होने के दौरान करीब 16 हजार गरीब बुजुर्गों के खाते गलत हुए थे। कुछ दिन पहले खाते सही होने पर पेंशन की राशि उनमें जा सकी।

गौरतलब हो कि जनपद में 122488 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी हैं, वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत गरीब बुजुर्गों के खाते में प्रति माह तीन सौ रुपये से छमाही की किस्त 1800 रुपये स्थानांतरित की गई। वित्तीय वर्ष की प्रथम किश्त भेजने के दौरान खातों में नाम और अन्य कमियों की वजह से वह वापस आ गए, जिनको सही करने में विभाग को काफी समय लगा। अब पेंशन की दूसरी किस्त स्थानांतरित की गई तो एक बार फिर वही समस्या आ गई।
विज्ञापन


इस बार भी जनपद के 4805 बुजुर्गों के खातों में धनराशि न पहुंचने की जानकारी विभाग के पास आ चुकी है। बताया गया कि खातों में त्रुटि होने की वजह से बैंक धनराशि वापस कर सूचना भेज देती है। विभाग में ग्रामीण क्षेत्र के 4439 और शहरी क्षेत्र के 312 लाभार्थियों के खाते में धनराशि न पहुंचने की रिपोर्ट मिल चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि अभी सूचना एकत्रित की जा रही है। खातों को सही कर धनराशि पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें