प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनी निवासी विपिन (18) पुत्र राम लडैते मजदूरी के लिए कुसमखोर में बन रहे पुल के काम के लिए गया था। वहां पर रविवार की देर शाम एक ट्रक स्टार्ट नहीं हो रहा था। इस पर उसके पीछे बल्ली लगाकर दूसरे ट्रक से धक्का लगाने की कवायद की जा रही थी।
बल्ली लगाने के लिए ठेकेदार की ओर से विपिन को भेजा गया। वह बल्ली लगा रहा था। पीछे से धक्का लगाने वाले ट्रक चालक ने बल्ली लगने से पहले ही ट्रक चला दिया। इससे विपिन दो ट्रक के बीच दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई रामनरेश ने बताया कि ट्रक चालक व ठेकेदार की लापरवाही के कारण उसके भाई की जान ली गई। उसने बताया कि उसके भाई ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी।
ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार कौशल किशोर (55) पुत्र राम लाल निवासी सैती थाना टड़ियावां और उसकी भतीजी नेहा (15) पुत्री आनंद प्रकाश और भतीजा गोलू (10) घायल हो गए।
वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। उन को जिला अस्पताल लाया गया। जहा ंपर कौशल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके होश में न आने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।