मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
मझिला थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बद्दापुर निवासी सोनी (26) पत्नी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। घटना के सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनौरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि सोनी की शादी छह साल पूर्व हुई थी। उसने पुत्री की शादी की थी।
उन्होंने बताया कि गेहूं काटने के विवाद में पति, जेठ काजू और जेठानी ने उसे मारापीटा इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मझिला विद्या सागर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।