फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक मौत, ग्यारह लोग घायल

Fri, 23 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैयां मोड़ के पास घने कोहरे के कारण ट्रक के खाई में पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर बंजर बाबा के पास बेकाबू बोलेरो पलटने से छह लोग घायल हो गए, जबकि बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर सुल्तानपुर के पास स्थित पुल के ऊपर से साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में डीसीएम पलट गई, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शेरे पंजाब ट्रांसपोर्ट लखीमपुर का ट्रक लेकर चालक सांवरमल (35) पुत्र हनुमान राम निवासी ग्राम चारा का बांस, जिला झुनझुन (राजस्थान) शाहजहांपुर से सीतापुर माल लोड करने को जा रहा था। बीती रात मेें घना कोहरा होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैयां मोड़ के पास ट्रक सड़क के बाईं ओर खाई में पलट गया। इससे चालक घायल हो गया।

जहानीखेड़ा चौकी पुलिस ने उसे सीएचसी पिहानी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक राजेंद्र कुमार निवासी पिपराली, थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का है। मामले की सूचना ट्रांसपोर्ट के मालिक दिलराज सिंह निवासी श्यमानगर कालोनी एलआरपी रोड शहर कोतवाली लखीमपुर ने पिहानी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी गई है। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर बंजर बाबा के पास बोलेरा बेकाबू होकर पलट गई। इससे उस पर सवार छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल कैंपस में रह रहे अमित (30) पुत्र मुलायम अपने साथी अखिलेश (25) निवासी नघेटा रोड़, उमेश वर्मा (30), किशन (25), विमल व एक अन्य साथी के साथ बोलेरो से सीतापुर जा रहे थे।

बंजर बाबा के पास बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मल्लावां क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर सुल्तानपुर के पास स्थित पुल के ऊपर से साइकिल सवार को बचाने में डीसीएम पलट गई, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने गंभीर घायलों को गंज मुरादाबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया। भीमखेड़ा थाना भूड़ा पांडे जिला मुरादाबाद निवासी विशुनपाल सिंह गांव के 33 लोगों के साथ कानपुर जिले के मकनपुर मेला देखने गए थे। जहां से सभी लोग डीसीएम पर सवार हो चले। रास्ते में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और डीसीएम पुलिया से नीचे पलट गई।

जिससे इंद्रपाल (28), त्रिकतुला (26), संतोष (35), संतोष (35), सुमन (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को गंज मुरादाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया। कोतवाल ने बताया कि घटना स्थल उन्नाव जिले में होने से घायलों को वहीं पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें