फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के मुरावनटोला निवासी अरुण कुमार ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सरॉय गौरी निवासी परवेज आलम से उनकी मुलाकात हुई थी। परवेज आलम ने खुद को लखनऊ के रजिस्ट्रार कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात बताया था।
अरुण का कहना है कि छोटे भाई की नौकरी लगवाने का भरोसा देने पर उसने डेढ़ लाख रुपये और एक तोले की सोने की चेन परवेज आलम को दी थी। काफी समय बीतने पर भी भाई को नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर सही जवाब नहीं मिला। इस पर उसने परवेज के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि परवेज पूर्व में भी कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुका है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें