फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में सोमवार को महिला की पिटाई कर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर गांव निवासी राम कटोरी सोमवार को खेत से फसल की रखवाली करके घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही लल्लू, इंदल, रामानंद व उसकी पत्नी ने पिटाई कर गला दबा दिया था।
परिजन जिला अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। पीड़िता के बेटे सुखदेव राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मंगलवार को घटना में नामजद आरोपी लल्लू को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें