फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर में आखिरी दिन 51 ने ताल ठोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सपा, कांग्रेस, आप और जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशियों समेत अन्य 51 लोगों ने नामांकनपत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

इस प्रकार अब तक 155 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकनपत्र दाखिल किए। अब चार फरवरी (आज) से छह फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि सात फरवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी उम्मीदवार वेदराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार रीतू, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राहुल
विज्ञापन

भारतीय सुभाष सेना उम्मीदवार रमेश, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार, राजप्रकाश, सूरज प्रकाश व अशोक कुमार सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी उम्मीदवार रामकिशोर प्रजापति
जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार परिणीता सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार अजीमुश्शान, सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिफ, निर्दलीय उम्मीदवार नसरीन बानो व अखिलेश पाठक ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार सुशील कुमार पांडेय, पीपीआई उम्मीदवार न्यायवर्धन सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार मनफूल व निर्दलीय उम्मीदवार जागेश्वर ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सुशीला देवी, सपा की उम्मीदवार राजेश्वरी, आजाद समाज पार्टी उम्मीदवार चंद्रपाल वर्मा, आप पार्टी उम्मीदवार रुद्रप्रताप शाही व निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र एवं राजेंद्र प्रसाद ने नामांकनपत्र दाखिल किए।
सांडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रभाष कुमार वर्मा, आप उम्मीदवार स्वर्णकांत निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार वर्मा, रामसागर, अनूप कुमार, रजनीश कुमार, कमल वर्मा ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार विनोद कुमार, भावस पार्टी उम्मीदवार रेहाना बेगम, भाजस पार्टी उम्मीदवार माधुरी सिंह, रारि पार्टी उम्मीदवार देवीचरण, जार पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश सिंह चौहान
बीजेपी उम्मीदवार आशीष कुमार सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता पाल, मनीष कुमार व नीरज कुमार ने नामांकनपत्र दाखिल किया। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार रामकृष्ण
जस्टिस पार्टी उम्मीदवार इंद्रपाल पासी व निर्दलीय उम्मीदवार अर्पित व रामकृष्ण ने नामांकनपत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र संडीला से एआईएमआईएम के उम्मीदवार रफीक
भारतीय कृषक दल उम्मीदवार अंजुल कुमार, उप्र रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार सर्वेश, बीजेपी उम्मीदवार अलका सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद फकरुद्दीन, नरेश सिंह, ललित कुमार ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन के लिए निर्धारित अवधि के अंतिम दिन दाखिल हुए नामांकनपत्रों के साथ अब तक दाखिल हुए सभी नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी सहित सिंबल एलाटमेंट की कार्यवाही निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी।
बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी सहित चुनाव आयोग से आए प्रेक्षकों ने नामांकन परिसर का जायजा लेते आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नामांकन परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
कइयों की तमन्ना रह गई अधूरी
हरदोई। विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन कराने की अंतिम तिथि पूरे होते ही दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, कुछ दलों के बागियों में जिन्होंने निर्दल नामांकन कराया है, उनके नाम वापसी आदि को लेकर अभी अटकलें लगी हुई हैं।
उधर कुछ लोग जो कई दलों से टिकट मांग रहे थे, उनकी नामांकन कराने की तमन्ना पूरी न हो सकी।
कुछ एक तो ऐसे थे जिनका निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से नामांकन कराना तय माना जा रहा था, मगर उनके संगठन मनाने में सफल रहे और फिर उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की तमन्ना को संगठन के लिए अधूरा छोड़ दिया।
इंसेट---
सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी
विधानसभा सीट सपा भाजपा बसपा कांग्रेस
हरदोई सदर सीट अनिल वर्मा नितिन अग्रवाल शोभित पाठक आशीष सिंह
सवायजपुर पद्मराग सिंह माधवेंद्र प्रताप सिंह राहुल तिवारी, राजवर्धन सिंह
सांडी सुरक्षित ऊषा वर्मा प्रभाष कुमार, कमल वर्मा आकांक्षा
गोपामऊ सुरक्षित राजेश्वरी देवी श्याम प्रकाश सर्वेश जनसेवा सुनीता देवी
बालामऊ सुरक्षित रामबली वर्मा रामपाल वर्मा तिलक चंद्र पासी सुरेंद्र कुमार
संडीला सुनील अर्कवंशी सुभासपा अलका अर्कवंशी अब्दुल मन्नान मो. हनीफ
शाहाबाद आसिफ खा रजनी तिवारी एवी सिंह डॉ. अजीमुश्शान
बिलग्राम ब्रजेश वर्मा टिल्लू आाशीष सिंह सतीश वर्मा सुभाष पाल
भाजपा के बागी निर्दलीय मैदान में उतरे
यूं तो टिकट न मिलने को लेकर हुए दलबदल एवं बागी तेवरों में सपा के रहे सुभाष पाल कांग्रेस से प्रत्याशी बन चुके हैं, तो वहीं भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज अखिलेश पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी बनकर भाजपा के लिए बागी होने का संदेश दिया
मगर किसी दल में न जाने से उनको लेकर कुछ लोग अभी भी अटकलें लगाते हैं कि निर्दल होने के चलते हो सकता है कि नाम वापसी होने तक कुछ मामला बन जाए, जबकि अखिलेश पाठक के खेमे में चुनाव मैदान को लेकर पूरी तरह से जुटने का रोड मैप तैयार हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें