फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें दिन भी अनशन पर डटे गढ़ी के ग्रामीण

Mon, 19 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन 11वें दिन रविवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के सियाराम व राजबहादुर आदि ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है।

निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अफसरों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो कि पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की।

इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराने की मांग की गई। इस मौके पर जगराज, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बछराज, दिनेश कुमार, सुधीर और सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें