फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन-बान-शान से तिरंगा फहराया, गूंजा वंदेमातरम

Mon, 17 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की 69वीं आजादी का पर्व जिले में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया और भारत माता की जय का उद्घोष हुआ। वंदेमातरम की गूंज शहर की फिजाओं में सुनाई दी तो माहौल भी आजादी के पर्व में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन


ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कर देश के महापुरुषों और शहीदों को भी माल्यार्पण कर नमन किया गया। डीएम रमेश मिश्र ने कलक्ट्रेट में तिरंगे झंडे को सम्मान के साथ फहराया। ध्वजारोहण के बाद वेणी माधव इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयास एवं बलिदान से देश को आजादी मिली है।

एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह व नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन में एसपी उमेश सिंह ने झंडा फहराया। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे व प्रदीप गुप्ता, सीओ सिटी राम लाल राय, सीओ नितेश कुमार मौजूद थे। विकास भवन में सीडीओ विजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


शहीद उद्यान में पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल के निर्देशन में डीएम, एसडीएम पप्पू गुप्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सभी ने शहीद भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। डीएम चौराहे पर एक मानव श्रंखला बनाई गई, जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेटों के अलावा अफसरों ने भी एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रंखला में सहयोग दिया।

इसके पूर्व प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई और जिला खेल कार्यालय से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला थाने में अमित आर्य के नेतृत्व में एसओ नमिता सिंह ने पौधरोपण किया। इस मौके पर डा. बीडी शुक्ला, आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य, राजेश प्रसाद मिश्र आदि मौजूद थे।

उधर, स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। डीएम और सीडीओ ने सेनानी भोला सिंह, राम भरोसे आर्य व महादेव प्रसाद शुक्ला को सम्मानित किया। बाल संप्रेक्षण गृह में भी बाल कैदियों को प्रेरक प्रसंगों से संबंधित पुस्तकों का वितरण भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। उधर, जिले के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुरसा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी स्कूल में ध्वजारोहण वार्डन वसुधा ने किया। बालिकाआें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें