फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने जा रहे वृद्ध की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। सब्जी लेने जा रहे वृद्ध को नई मंडी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरना टीमरुख निवासी नत्था (85) मंगलवार सुबह पैदल कस्बा स्थित नई मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। नई मंडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नत्था को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदहवास परिजन सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नत्था के तीन बेटे हैं। वह खेती करते थे। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के बेटे देवीदीन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें