हरदोई। लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के बाद जमा किए गए आय-व्यय के ब्योरे को भारत निर्वाचन आयोग की प्रेक्षकों ने जांचा।
प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों की ओर से रजिस्टर पर दिए गए खर्च और बिल-वाउचर का स्वयं भी मिलान किया। प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों और एजेंटों से कहा कि आयोग की व्यवस्था के अनुसार ही आय-व्यय का पूरा विवरण प्राप्त कराया जाए।
लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के आय-व्यय की निगरानी और विवरण को जांचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा क्षेत्र हरदोई के लिए टीई श्रीकांत और मिश्रिख के लिए अजोय कुमार मजूमदार ने लेखा टीमों की ओर से प्राप्त गए अभिलेखों का परीक्षण किया।
विकास भवन सभागार में प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों और एजेंटों से कहा कि आयोग ने खर्च सीमा 95 लाख रखी है। प्रेक्षकों ने बताया कि पहले और दूसरे लेखा का मिलान करा लिया गया है। 10 मई को प्रत्याशियों की ओर से दिए लेखा-जोखा का मिलान कराया जा रहा है। मिलान के बाद ही प्रत्याशीवार खर्च की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।