फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समस्याओं से नहीं जूझेगा जिले का व्यापारी: बनवारी लाल कंछल

विज्ञापन
रेलवेगंज स्थित एक धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद व उत्तर प्रदेश उद्योग व्या - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रेलवेगंज स्थित सनमानी धर्मशाला में शनिवार को जिला व्यापार मंडल कमेटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जिले के व्यापारियों को अब समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। व्यापारियों की समस्याएं अब जिला व्यापार मंडल निस्तारित कराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो समस्याएं जिला स्तर से निस्तारित नहीं होंगी, उन्हें प्रदेश स्तर से निस्तारित करवाया जाएगा। इस दौरान गठित कमेटी में वेद प्रकाश गुप्ता व मनोज कुमार गुप्ता को जिला व्यापार मंडल की कमेटी संरक्षक, अमित कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, अतुल कुमार गुप्ता को महामंत्री, विशाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार गुप्ता, हरिओम व रामजी वर्मा को उपाध्यक्ष कार्यभार दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन मंत्री, चार संगठन मंत्री, पांच कनिष्ठ मंत्री व एक मीडिया प्रभारी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें