फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बनते ही वर्षा ने बुलाई अभिभावक संघ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत सुरसा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा में कक्षा आठ की छात्रा वर्षा देवी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का चार्ज दिया गया। चार्ज मिलते ही सबसे पहले छात्रा ने अभिभावक संघ की बैठक की। अभिभावकों को अपने दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका बनी छात्रा वर्षा ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत चलाए जा रहे ऑनलाइन कक्षा शिक्षण बहुत ही उपयोगी और कारगर सिद्ध हुए हैं। प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय के कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया गया व पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव को भी देखा।
साथ ही विद्यालय खुलने पर बच्चों की शिक्षण व्यवस्था व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मंजू वर्मा ने बताया कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वर्षा को एक दिन का इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अमित कुमार सिंह ,नाजनीन फात्मा, गरिमा शुक्ला, अर्पित मिश्रा, रजनी देवी, सुषमा पाल, रामबक्श ,विद्या देवी आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें