फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काजलराज ने धोखाधड़ी की दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 09 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन के फर्जी बैनामा के मामले में विधायक की बेटी काजलराज ने भी तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। काजल का आरोप है कि तीनों ने फर्जी दस्तावेजों और फर्जी भूस्वामी के जरिए उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहल के मजरा नन्हे निवासी मुन्ने लाल पुत्र नंदा की 0.6170 हेक्टेयर जमीन का फर्जी तरीके से विधायक राजेश्वरी की बेटी काजलराज के नाम बैनामा कर दिया गया था। मुन्ने लाल ने इसकी शिकायत एसपी चंद्रप्रकाश से की थी। एसपी के निर्देश पर मुन्ने लाल ने काजलराज, गवाह महोलिया शिवपार निवासी विश्वनाथ शुक्ला, मरकहा गांव के रामभरोसे वर्मा के अलावा मुन्ने लाल बनकर फर्जी बैनामा करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले की पहचान कल्लू पुत्र कालिका प्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी पहलगांव को दबोच लिया था। पहलगांव के बृजकिशोर पुत्र नन्हू को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को दावा है कि बृजकिशोर ही फर्जी बैनामा कराने की साजिश का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने मंगलवार को कल्लू, बृजकिशोर और रामभरोसे को जेल भेज दिया। दूसरे गवाह विश्वनाथ को दबोचे के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया जबकि फर्जीवाड़े में काजलराज की भूमिका की जांच की जा रही है। गुरुवार को काजलराज ने भी कल्लू, रामभरोसे और बृजकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। काजलराज का आरोप है कि इन लोगों ने गलत दस्तावेज और फर्जी भूस्वामी के जरिये धोखाधड़ी से उनके नाम बैनामा करा दिया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि काजलराज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें