हरदोई। संडीला पूर्ति कार्यालय में तहसील क्षेत्र के कई गांव के राशन कार्ड रखे होने का वीडियो वायरल होने के मामले में डीएसओ संजय पांडे ने एआरओ, पूर्ति निरीक्षक संडीला व संडीला पूर्ति विभाग के लिपिक से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि 16 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें संडीला पूर्ति कार्यालय में कुछ राशन कार्ड जमीन पर रखे दिख रहे हैं।
वीडियो में कार्ड वितरण को लेकर हीलाहवाली बरतने की बात कही गई है। डीएसओ ने बताया कि पता चला कि ये राशन कार्ड संडीला की ग्राम सभा तिलोईया कलां, सांक, टिकरा दउतपुर, जामू, मीतों, संडीला नगर, बेहंदर की ग्राम सभा घुघेरा, सरवन, सरसंड, दीवारी, कोथावां की ग्राम सभा रसूलपुर ब्रहमन, मुथइयां, शंकरपुर, जनिगांव, नरमदनापुर व पिपरी से संबंधित हैं।
डीएसओ ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशीला गौड़, पूर्ति निरीक्षक संडीला, बेंहदर, कोथावां व संडीला नगर अमित चौधरी व संडीला पूर्ति कार्यालय के लिपिक मनोज कुमार को पत्र जारी उनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।