फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर शुरू हुई खरीद, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
फोटो- 12- खितौली में क्रय केंद्र पर तौल के बाद बोरे में गेहूं भरते पल्लेदार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। अन्य केंद्रों के साथ ही ब्लॉक भरखनी के ग्राम खितौली में पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति खितौली-चकौती में शासन की मंशानुरूप 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते ऐसा नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार कर जिम्मेदारों ने क्रय केंद्र पर खरीद शुरू करा दी है।
रविवार सुबह क्रय केंद्र पर उबरिया कलां निवासी किसान सरबजीत व गुरप्रीत ट्रैक्टर- ट्राली से अपनी उपज लेकर पहुंचे। 10 बजे तक किसान गुरप्रीत द्वारा लाए गए 80 क्विंटल गेहूं की तौल कराई जा चुकी थी। सचिव रमेश सिंह ने बताया 16 से 19 अप्रैल के बीच क्रय केंद्र पर लगभग साढ़े सात सौ क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

बताया कि जिला मुख्यालय से स्टेशनरी समेत अन्य जरूरी सामान व वारदाना मंगा लिया गया है। नियमानुसार किसानों के खाते में भुगतान भेजा जा रहा है। इससे इतर क्रय केंद्र पर पल्लेदार व किसान मास्क बांधे व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें