फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सफाई कर्मी की फर्जी हाजिरी रिपोर्ट देने पर प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सफाई कर्मी की फर्जी हाजिरी रिपोर्ट देने में प्रधान पर कार्रवाई शुरू की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने मगियावां के प्रधान को नोटिस दिया है। एक सप्ताह में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। चेतावनी दी कि जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने विकास खंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत मगियावां के प्रधान हरनाम सिंह यादव को नोटिस दिया है। बीडीओ के माध्यम से दी गई नोटिस में कहा गया कि गांव में गंदगी के साथ ही पंचायत भवन तक गंदगी के कारण आने-जाने लायक नहीं बचा है। डीपीआरओ ने बताया कि 18 सितंबर को मगियावां गांव के निरीक्षण में पंचायत भवन में गंदगी के साथ ही परिसर में झाड़ियां खड़ी थीं। पंचायत भवन के रास्ते पर गंदगी के साथ ही मल पड़ा था जिससे वहां से आवागमन तो दूर खड़ा होना तक दूभर हो रहा था। पंचायत में तैनात सफाई कर्मी राहुल से गांव में साफ-सफाई के लिए मोबाइल पर वार्ता की गई तो राहुल ने अपने घर पर होने की बात कही थी। हाजिरी पंजिका भी अपने पास रखने की जानकारी दी।
बताया कि व्यवस्था के मुताबिक, हाजिरी पंजिका पंचायत भवन में रखी जानी चाहिए। हाजिरी पंजिका अपने पास रखने और काम न किए जाने के लिए सफाई कर्मी का अक्तूबर माह का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। सफाई कर्मी ने दिए जवाब के साथ प्रधान हरनाम सिंह यादव ने 18 सितंबर को सफाई कर्मी राहुल के ग्राम पंचायत में उपस्थित होने का प्रमाण पत्र दिया है। कहा कि दोपहर 12 बजे छुट्टी लेकर चले गए थे। जबकि निरीक्षण में गांव में गंदगी से काम न किए जाने की पुष्टि हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें