फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर प्रधान और दो पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव में विकास कार्यों में लापरवाही पर विकास खंड टड़ियावां के भरावं के प्रधान और दो पंचायत सचिवों को नोटिस दिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कामों में लापरवाही पर तीनों से 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। कहा है कि जवाब न आने और सही न होने पर पंचायतीराज अधिनियम में प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भरावं के प्रधान राकेश, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी विमलेश शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी प्रेमपाल अरुण को नोटिस दिया है। बताया कि भरावं निवासी पृथ्वीपाल, सर्वेश कुमार और सुधा ने गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी की समिति गठित कर जांच कराई गई।
सामुदायिक भवन में छत और फर्श की मरम्मत कार्य 89,074 रुपये खर्च किए हैं। सामुदायिक भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगवाया गया है और फर्श का टायलीकरण भी नहीं कराया गया है। सोकपिट का काम साल 2023-24 में 95,864 रुपये खर्च किए गए हैं। नौ में से तीन सोकपिट में कमियां हैं। ब्रह्म बाबा स्थान पर चबूतरा बनवाए जाने पर 2,62,803 रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि चबूतरा में सीसी रोड बनवाए जाने के समय खड़ंजा की निकली पुरानी ईंट का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें