फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काम और भुगतान में गड़बड़ी पर प्रधान समेत तीन को नोटिस

Fri, 20 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव में काम और भुगतान में गड़गड़ी पर डीएम अनुनय झा ने प्रधान समेत तीन को नोटिस दी है। सभी से 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। प्रधान को चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित संतोषजनक जवाब न होने पर पंचायतीराज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत सरैया में चार वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्य और भुगतान की जांच कराई। प्रधान मृदुभावनी, पंचायत सचिव कौशलेंद्र भारतीय और अमरेश पांडेय को नोटिस दिए गए हैं। शिकायतकर्ता गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र कुमार गुप्ता के शिकायती पत्र पर डीडीओ और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जांच की। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बिल-वाचउर में गड़बड़ी मिली है, जबकि ग्रामीणों ने हैंडपंप मरम्मत की पुष्टि की है।
इसमें सावित्री के मकान के पास हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डालकर प्रधान निजी उपयोग में ला रही हैं। 42,148 रुपये के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर के मानदेय भुगतान में भी गड़बड़ी मिली है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने में भी 2,23,200 रुपये की गड़बड़ी मिली है। पंचायत भवन में कराए गए काम में प्रधान ने अपने भतीजे अमित प्रताप सिंह के नाम से 15,840 और राज्य वित्त आयोग की मद से 6,600 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें