फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनाधिकृत संचालित पांच पैथोलाॅजी और एक अस्पताल को नोटिस

Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मानकों को दरकिनार और बिना वैध कागजों पर संचालित हो रही पैथोलॉजी और अस्पताल पर सोमवार को शिकंजा कसा गया। सीएचसी अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पांच पैथोलॉजी और एक अस्पताल को नोटिस दी गई है। छापेमारी की कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा रहा और तमाम संचालक शटर बंद कर चले गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित एक टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच टीम ने करावां सड़क स्थित केके पैथोलॉजी, डीके पैथोलॉजी, बालाजी पैथोलॉजी, प्रेमचंद्र पैथोलॉजी और एएमएस पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संचालकों से पंजीकरण और संचालन से संबंधित अनिवार्य दस्तावेज मांगे। जिन्हें दिखाने में संचालक असमर्थ रहे। इसके अतिरिक्त, सहारा हॉस्पिटल में भी अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई। डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिन संस्थानों के पास मौके पर वैध प्रपत्र नहीं मिले हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम में डॉ. अभय दीक्षित, अजय कुमार रावत और हर्षित शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें