फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेट न करने पर बीईओ को नोटिस

Thu, 04 Apr 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के 72 हजार विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेट न करने पर बीईओ को नोटिस दिया गया है। प्राेफाइल यू-डायस पोर्टल पर अपलोड न करने पर सभी एमआईएस ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और संकुल शिक्षकों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के यू- डायस पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करना था। उसी के आधार पर विद्यार्थियों के पेन नंबर जारी होना था। जिले में विगत वर्ष परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 4 लाख 76 हजार 270 विद्यार्थियोंं का विवरण अपलोड किया जाना था। इसमें से 4 लाख 3 हजार 547 विद्यार्थियों का विवरण ही अपलोड किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों के 72 हजार 723 विद्यार्थियों का विवरण अपलोड नहीं किया गया। इससे उनके पेन नंबर जारी नहीं हो पा रहे हैं। विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपलोड न होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से नाराजगी जताई गई थी।
विज्ञापन

इस पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी एमआईएस ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और संकुल शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण के साथ ही दो दिन में विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें