फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चुनाव में लगेंगे 6,337 वाहन

Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 13 मई को होने वाले मतदान को सकुशल कराने के लिए 6,337 वाहनों की आवश्यकता होगी। प्रशासन ने मतदान कार्मिकों, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के लिए छोटे-बड़े 6,337 वाहनों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं में वाहनों की आवश्यकता का भी प्रशासन ने आकलन करा लिया है। 12 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही मतदान और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रशासन ने 6,337 वाहनों को अधिग्रहीत किए जाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें 1,083 बस, स्कूल बस व भारी वाहन, 302 वैन व मोटर कैब और 4,952 बोलेरो आदि वाहनों की जरूरत बताई गई है।
प्रभारी अधिकारी वाहन सिटी मजिस्ट्रेट ने वाहनों के अधिग्रहण किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया कि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित थाना-कोतवासी पुलिस की ओर से अधिग्रहण आदेश वाहन स्वामियों को प्राप्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन


4,952 लग्जरी वाहन किए जाएंगे अधिग्रहीत
लोकसभा चुनाव में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से निगरानी के लिए किए जाने वाले भ्रमण के लिए 4,952 लग्जरी श्रेणी के वाहनों की आवश्यकता है। प्रभारी अधिकारी वाहन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बोलेरो आदि को अधिग्रहीत किए जाने के आदेश जारी करते हुए संबंधित थाना-कोतवाली प्रभारियों के माध्यम से प्राप्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें