फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

577 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वित्तीय वर्ष 2021-22 के समाप्त होने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इसके बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष के विभागीय आडिट कई विभागों में शुरू हो चुके हैं और ग्राम पंचायतों का आलम यह है कि अभी भी 577 का आडिट ब्योरा पंचायतराज विभाग को नहीं मिला है। इसको लेकर नोटिस जारी की गईं हैं।
जिले की कुल 1,306 ग्राम पंचायतों में 577 का पिछले वित्तीय वर्ष का ही अब तक आडिट न हो पाने से विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। विभागीय लोगों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में ही चुनाव के बाद नए प्रधानों ने कामकाज संभाला था।
विज्ञापन

अपने पहले ही वित्तीय वर्ष में आडिट को लेकर इन ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों की बेपरवाही सामने आई है। पंचायत राज विभाग की ओर से इन सभी ग्राम पंचायतों के लिए नोटिस भेजने एवं संबंधित एडीओ पंचायतों को पत्र भेजकर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि 577 ग्राम पंचायतों का पिछले वित्तीय वर्ष का अभी तक आडिट न होना गंभीर लापरवाही है।
ग्राम पंचायतों का आडिट कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान से लेकर सेक्रेटरी एवं संबंधित एडीओ पंचायत की होती है। एडीओ पंचायत से भी जानकारी मांगी गई कि इस ओर लापरवाही क्यों र्हुई है। जल्द ही आडिट न होने पर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
इन पंचायतों का नहीं हुआ आडिट
माधौगंज ब्लाक की 45, टडियावां की 40, बेहंदर की 18, शाहाबाद की 13, हरियावां की 35, बाबन की 22, भरावन की 40, संडीला की सात, अहिरोरी की 46, सांडी की 51, हरपालपुर की 14, टोडरपुर की छह, पिहानी की 15, सुरसा की 36, बिलग्राम की 40, कछौना की 25, कोथावां की 40 एवं भरखनी की 84 ग्राम पंचायतों का आडिट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नियमानुसार सभी ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद जल्द आडिट रिपोर्ट विभाग को सौंप देनी चाहिए, मगर चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और अभी पिछले वित्तीय वर्ष का ही इन ग्राम पंचायतों की आडिट रिपोर्ट नहीं आई है। यह लापरवाही है, इसको लेेकर नोटिस जारी की गई हैं।
- गिरीश चंद्र, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें