फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं न निपटने पर किसानों ने लगाया जाम

Tue, 08 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई लखनऊ रोड पर जाम लगाए किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला। किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे धरने में छह दिन बाद भी कोई अफसर न पहुंचने पर भाकियू ने मंगलवार शाम लखनऊ हरदोई रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहित कई थानों की पुलिस और एडीएम मौके पर पहुंचे। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ने एडीएम को 60सूत्री ज्ञापन देकर सप्ताह भर में समस्याओं के निस्तारण की मांग की। निस्तारण न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदधिकारी किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर 3 नवंबर से तहसील में धरने पर बैठे थे लेकिन कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया। मंगलवार को यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान की अगुवाई में तहसील में महापंचायत हुई। इसमें भी जिले का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।   इस पर किसान भड़क गए। शाम को किसान नारे लगाते हुए हरदोई रोड से बस स्टॉप होते हुए ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच  गए। शाम करीब छह ब्लॉक के सामने लखनऊ हरदोई रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर किसानों की भीड़ जुटने से यातायात ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
  सूचना मिलने पर सीओ कमर मजीद, संडीला कोतवाली पुलिस और आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने किसानों को समझाकर एक साइड की सड़क से जाम हटवाकर यातायात बहाल करा दिया। सीओ की सूचना पर रात करीब 7:30 बजे एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल मौके पर पहुंचे। किसान नेता राकेश सिंह ने एडीएम को 60 सूत्री ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण की मांग की।   किसान नेता ने शिकायतों का निस्तारण न होने पर तहसील में महापंचायत और धरना करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में रमाकांत, तहसील अध्य्क्ष सुनीता सिंह राठौर, अजित सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें