फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
खुली अलमारी दिखातीं शिक्षिका रुचि। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला धियर महोलिया निवासी महिला शिक्षक के घर का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने एक लाख 90 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर दिए। शिक्षिका के मुताबिक चोर लगभग 10 से 12 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। शिक्षिका की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला धियर महोलिया निवासी रुचि कैथवास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति विमलेश कुमार को लखीमपुर में वन विभाग मेें डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं। वह बावन ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल हरसिंगपुर में शिक्षक के पद तैनात हैं। बताया कि शनिवार की दोपहर वह घर में ताला डालकर बच्चों के साथ मोहल्ला ज्योतिनगर निवासी मां के घर गई थीं। देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
ताला तोड़ने के बाद अंदर घुसे चोरों ने घर में रखी नगदी व जेवर चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों से गेट का ताला टूटा होने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गईं। घर में देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

देखने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखी एक लाख 90 हजार रुपये की नगदी, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, तीन मंगलसूत्र, एक हार, दो जोड़ी कंगन, तीन जोड़ी चेन, नौ अंगूठी, पांच जोड़ी पायल, आठ जोड़ी कान के झाले, तीन जोड़ी कुंडल, बच्चों की दो सोने की चेन व चांदी के तीन खड़ुआ समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
सूचना मिलने के बाद कोतवाल जगदीश यादव व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खाली पड़े जेवरों के डिब्बे। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें