फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारक्षित काउंटर का कंप्यूटर दुरुस्त नहीं

Fri, 03 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बीते एक माह से खराब अनारक्षित टिकट का काउंटर दुरुस्त नहीं हुआ, जिसको लेकर यात्रियों को अभी भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। एक टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लग रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही, वहीं अभी तक मैनुअल टिकट की बिक्री भी बंद है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के मात्र दो काउंटरों में से एक बीते एक माह से प्रभावित चल रहा है। करीब 15 दिन बाद तो जैसे तैसे कंप्यूटर बन पाया था, पर एक बार फिर स्थिति जस की तस हो गई है। काउंटर पर लगे कंप्यूटर की थिंक लाइन खराब हो गई है, जिससे सिस्टम काम नहीं कर रहा, जिससे टिकट जारी नहीं हो पा रहा है।

थिंक लाइन खराब होने से एक कंप्यूटर चलाया जा रहा है। ऐसे में एक काउंटर पर लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में लोगाें की क ाफी भीड़ लगी रहती, जिससे कई बार तो लोगाें की ट्रेन भी छूट गई। इसके बाद ही अब रेलवे ने एक काउंटर पर भीड़ को कम करने को मैनुअल काउंटर का भी निरंतर संचालन शुरू किया गया था, पर अब वह भी बंद है। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें