फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 23 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पचदेवरा में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा। साथ ही यह भी कहा कि यदि कार्रवाई न हुई तो भाजयुमो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि पचदेवरा के ग्राम गिरधरपुर निवासी विपनीश सिंह युवा मोर्चा के भरखनी मंडल अध्यक्ष हैं। इनके द्वारा 18 दिसंबर को गांव के ही दो व्यक्तियों को नामजद सहित चार के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विपनीश के सिर में गंभीर चोट आई हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी लगातार धमका रहे हैं। पुलिस मामला रफा दफा करने के मूड में है। जिसे युवा मोर्चा द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग करते हुए पदाधिकारियों ने जल्द चारों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अन्यथा की स्थिति में न्यायहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर गीत सिंह गौर, जीत ठाकुर, धीरज सिंह, अर्जुन सिंह चंदेल, विवेक प्रताप सिंह, वैभव सिंह, संजीव सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें