फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस लाखों का माल ले उड़े

Tue, 23 Dec 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बंद घर में ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा निवासी ममता कश्यप पत्नी सुधीर कश्यप अपने पिता के घर में रहती है। रविवार को वह किसी कार्यवश अपने मौसा ओम प्रकाश के घर हरिपुरवा चली गई थी। घर पर ताला बंद था। सोमवार को जब वह घर पहुंची तो घर के ताले खुले हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। घर का कीमती सामान नदारद था। बताया कि चोर घर से दो गैस सिलेंडर, दो सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, कान के कुंडल, एक नाक की नथनी सहित करीब एक लाख का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें