फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हेलमेट की चिंता न कार्रवाई का डर, एक बाइक पर चार सवार

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 10 परिचय-तहसील चौराहा के पास बाइक पर बच्चों के साथ बैठे दंपती। संवाद
विज्ञापन
महोबा। तीस नवंबर तक मनाए जा रहे यातायात माह में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नियमों की अनदेखी पर चालान की कार्रवाई भी हो रही है। बावजूद इसके वाहन चालकों की आदतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी आम बात है। दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे हैं। कई बाइकोंं में तीन से चार लोग सवार होकर बेहिचक निकल रहे हैं। वहीं चौराहों व मुख्य मार्गों पर तैनात यातायात कर्मी मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन हर साल नवंबर में यातायात माह मनाता है। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करता है। 15 दिन में चार हजार वाहनों पर चालान की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बावजूद स्थिति यह है कि 100 में से करीब 80 बाइक व स्कूटी सवार बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं।
वहीं कई दोपहिया वाहनों पर तीन से चार लोग बैठकर सफर कर रहे हैं। कुछ बाइक सवार ऐसे हैं जो वाहन के साथ एक हाथ या कान में मोबाइल दबाकर खुद व दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने और चालान काटने की कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे है। आखिरकार सवाल यह उठता है कि यातायात नियमों का पालन कब सुनिश्चित होगा ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

-
सीन-एक
दोपहर 12:30 बजे
शहर की सड़कों समेत हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इसके बाद भी चालक नियमों का पालन करने से गुरेज करते हैं। मुख्य मार्ग आल्हा चौक पर दो बाइक में तीन-तीन सवार बैठे निकले जो बिना हेलमेट व तेज रफ्तार से बाइक चलाते दिखाई दिए जबकि मार्ग पर बस, टैंकर का आना-जाना होता है। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
-
सीन-दो
दोपहर 12:45 बजे
तहसील चौराहे के पास आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान देखने को मिला कि बाइक चालक दो छोटे बच्चों समेत स्वयं व उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। महिला एक बच्चे को अपनी गोद में बैठाए थी। इसी तरह अन्य मार्गों की स्थिति यह रही कि अधिकांश लोग बिना हेलमेट और एक हाथ से मोबाइल पर बात करते नजर आए। इन लोगों ने यातायात नियमों का पालन करना उचित नहीं समझा।
-
वर्ष-हादसे-मृतक-घायल
2021-164-100-146
2022-173-109-152
2023-149-80-179
2024-167-88-192
2025-209-130-173
2026-172-82-153
कुल 1,034-589-995
-
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है लेकिन लोगों को खुद भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। हेलमेट व सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि जान बचाने के लिए है। -सुनील कुमार सिंह, यातायात प्रभारी, महोबा

फोटो 29 एमएएचपी 10 परिचय-तहसील चौराहा के पास बाइक पर बच्चों के साथ बैठे दंपती। संवाद

फोटो 29 एमएएचपी 10 परिचय-तहसील चौराहा के पास बाइक पर बच्चों के साथ बैठे दंपती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें