फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंसार गन्ना सेंटर पर दो दिन से तौल नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो-34- गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। रूपापुर चीनी मिल से संबद्ध चौसार गन्ना सेंटर पर दो दिन से तौल न होने से किसानों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। केंद्र पर किसानों के रुकने का भी कोई समुचित इंतजाम नहीं है। इसके चलते उपज लेकर केंद्र पर पहुंचे किसानों को खुले आसमान के नीचे जागकर रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चौंसार गन्ना सेंटर पर मौजूद किसान राजवीर निवासी ग्राम चौसार ने बताया कि वह बुधवार से गन्ने की ट्राली लेकर खड़े है, लेकिन तौल नहीं हो पाई है। मनोहरपुरवा गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि वह किराये की ट्राली से गन्ना भरकर सेंटर पर आए, लेकिन यहां तौल नहीं हो पा रही है। बताया कि गन्ना सेंटर पर किसानों के लिए रात में रुकने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। गन्ना लेकर आए किसानों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है।
गन्ना विकास अधिकारी चिंतामणि पाठक ने बताया कि चौसार गन्ना सेंटर के बाबू भोपाल सिंह का तबादला हो जाने के बाद नए बाबू अविनाश कुमार ने चार्ज लिया है। तौल मशीन में गड़बड़ी के चलते तौल बाधित हुई थी, मशीन सही कराई जा रही है शाम तक तौल शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें