फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेला विशेष ट्रेन का जिले में ठहराव नहीं, हरदोई-संडीला में कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सावन में हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन के सफर में राहत देने के लिए रेलवे ने मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया है लेकिन इस ट्रेन का ठहराव हरदोई जनपद के किसी स्टेशन पर नहीं किया गया जबकि पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में ठहराव है। मेला विशेष ट्रेन में भी जनपद के यात्रियों की उपेक्षा किए जाने पर डीआरयूसीसी सदस्य ने हरदोई और संडीला में ठहराव के लिए डीआरएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल ने ट्रेन संख्या 04318 और 04317 को योगनगरी ऋषिकेश से आलमनगर के बीच शुरू कर दिया है। यह ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच रोजाना संचालित की जा रही है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में सभी डिब्बे जनरल हैं। ऐसे में यात्रियों को आरक्षण कराने की आवश्यकता भी नहीं है।
बता दें कि ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजर रही है। हरदोई और जनपद के किसी भी स्टेशन पर ठहराव नहीं है। जनपद से भी हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। यदि इस ट्रेन का ठहराव जिले में होता तो यात्रियों को राहत मिल सकती थी। ट्रेन ठहराव के लिए जनपद की उपेक्षा किए जाने पर शनिवार को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर हरदोई और संडीला स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव की मांग की है। बताया कि मेला विशेष ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें