फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का क्रय केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
मंडी स्थित मक्का क्रय केंद्र पर कुछ इस तरह नजर आया सन्नाटा। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 15 अक्तूबर से जिले में छह क्रय केंद्रों पर मक्के की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन मक्के का बाजार भाव अधिक होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारियों का कहना है सभी क्रय केंद्र क्रियाशील हैं।
विज्ञापन

जनपद में शहर गल्ला मंडी समेत विपणन विभाग की ओर से इस बार संडीला, सांडी, माधौगंज व शाहाबाद मंडी एवं पिहानी में मक्का क्रय केंद्र खोले गए हैं। 65 हजार क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। मंगलवार से जिले के सभी छह केंद्र क्रियाशील हो गए हैं, लेकिन बुधवार को भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में मक्के की आवक शुरू हो गई है।
जानकारों का कहना है कि सरकार की ओर से मक्के की खरीद के लिए 1760 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जबकि खुले बाजार में मक्का 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। अगर यही स्थित रही तो क्रय केंद्रों पर खरीद होना संभव नहीं है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि सभी क्रय केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। केंद्र पर मक्का आता है तो खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें