बेसिक शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिला बेसिक शिक्षा अधिका
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शिक्षकों का पहला दायित्व बच्चों की गुणवत्ता परक शिक्षा है, इसलिए वे इस ओर अपना दायित्व अवश्य निभाएं। अपनी उपस्थिति प्रेरणा एप पर दें या न दें लेकिन विद्यालय से संबंधित अन्य जरूर अपलोड कर दें ताकि स्कूल संचालन में कोई दिक्कत न आए। अपने कार्यालय में बुधवार को जिले के समस्त बीईओ की बैठक में ये बात बीएसए हेमंत राव ने कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को इस ओर एक बार प्रेरित अवश्य करें। जिले में कुल 3996 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें अब तक मात्र 326 विद्यालय प्रेरणा एप पर हैं। 12263 शिक्षकों में से 383 ने ही एप डाउनलोड किया है। इसके बाद भी कई सूचनाएं अभी भी नहीं डाल रहे हैं। यह ठीक नहीं है। शिक्षक अपनी उपस्थिति न दें पर एप पर स्कूल से संबंधित अन्य डाटा मांगा गया है, उसे जरूर दें। अन्यथा स्कूलों की डिमांडों पर रोक लग सकती है और नुकसान बच्चों का होगा, जो शिक्षक भी नहीं चाहेंगे।
इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा पर उन्होंने कहा कि सीसीएल को लेकर हमेशा से यह आरोप लगते रहे हैं कि शोषण हो रहा लेकिन अब तो आनलाइन आवेदन आते ही दो दिन में उसका निस्तारण होना है। इसका प्रयोग शिक्षक हित में है। इस मौके पर समस्त बीईओ मौजूद रहे।