बाल विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मानव संसाधन
विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने झंडा फहराया लेकिन झंडा पूरी तरह नहीं खुला।
इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। झंडे की गांठ न खुलने की चर्चा देर शाम तक लोगों
में होती रही। लोगों में यह भी चर्चा रही कि झंडे को उलटा फहराया गया।
इस बारे में भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि ध्वज की व्यवस्था स्कूल
प्रबंधन व बीेएसए ने की थी। संभव है कि गांठ लगाई गई हो वह ठीक न लगी हो
जिसके कारण डोर खींचते ही ध्वज कुछ नीचे आ गया हो।