फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद जी की पालकी ने दिया एकता का संदेश

Mon, 11 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन करते हुए गुरु जी की पालकी शहर के कई मार्गों से होते हुए लोगों को एकता का संदेश देते हुए निकली। दशमेष शस्त्र दल के युवाओं ने करतब दिखाकर लोगों को हतप्रभ कर दिया। नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों ने शोभा बढ़ाई, जिनका पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी नई बस्ती पंजाबी कालोनी से गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सुबह सबद कीर्तन के बाद निकाली गई। पंच प्यारों के साथ चल रहे वृद्ध, बच्चे और महिलाओं का शहर के प्रमुख मार्गों जगह जगह स्वागत किया गया। पालकी के लिए भक्त मार्ग को साफ फू ल बिछाते हुए नजर आए। चिम्टा पर धुन बजाती हुई श्रद्धालु महिलाओं ने सबद गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उधर, कानपुर से बुलाए गए दशमेष शस्त्र दल के युवाओं ने भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

नगर कीर्तन का पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सिनेमा चौराहे पर स्वागत किया और पालकी की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। रेडक्रास सोसाइटी के सभापति रमेश अग्रवाल ने सेंट्रल बैंक रोड पर पालकी का स्वागत किया। नगर कीर्तन और पालकी यात्रा वापस गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुई। जहां लंगर का आयोजन कर भक्तों ने सेवाभक्ति की। नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों में जगिंदर सिंह गांधी, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, पलविंदर सिंह, गुरूविंदर सिंह, खड्गपाल सिंह, नैव सिंह, बलकार सिंह, डा. अमरजीत सिंह आजवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें