फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से तो आए पर अपनी सरजमीं पर गुम हुए 48 बाशिंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। ऐसे में विदेशों से वापस आने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। बीते दिनों जिले में बाहर से करीब 155 यात्री आए हैं पर विभाग 107 लोगों को ही ट्रैक कर सका है। इनमें 52 की सैंपलिंग कराई जा सकी है। जबकि 48 लोगों का पता ही नहीं है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद विदेश से 15 नवंबर के बाद जिले में वापस आने वालों की ट्रैकिंग की जा रही है। हवाई अड्डों से जिले के स्वास्थ्य विभाग को सूची उपलब्ध कराई गई है। उसके अनुसार जिले में अब तक 155 यात्री बाहर से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिली सूची में 48 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इन लोगों के मोबाइल नंबर व पते गलत हैं। जिम्मेदार उनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। (संवाद)
वर्जन
जितने भी लोगों की सैंपलिंग की गई है, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष की भी सैंपलिंग टीम भेजकर कराई जा रही है। - डॉ. प्रशांत रंजन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

वापस आने वालों में यह हैं शामिल
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वापस आने वालों में अंकित कुमार, अख्तर अली, खान सहबान अहमद, शाहिद, नफीस अहमद, मोहम्मद रहूफ, मोहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इकबाल, रितेश कुमार, मोहम्मद हाफू सहित कई लोग शामिल हैं।
बचाव के उपाय
- बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं
- दूसरों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें
- भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें
- घरों व ऑफिस की खिड़कियां खोलकर रखें
- हाथ नियमित तौर पर धोते रहें
- वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं
संक्रामकता ज्यादा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि ओमिक्रॉन की संक्रामकता डेल्टा वैरिएंट से कहीं अधिक है। कितना अधिक गंभीर है, इसकी तह तक अभी नहीं पहुंचा जा सका है। इसके लक्षण अन्य वैरिएंट की तरह ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें