फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में नहीं दिखी सुगबुगाहट, रहा सन्नाटा

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर स्थित बंद सपा का कार्यालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अयोध्या विवाद भले ही कई दलों की राजनीतिक भूमि का अहम हिस्सा रहा हो, लेकिन शनिवार को जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। इससे ये संदेश दिखा कि फैसला कुछ भी हो, देश की सर्वोच्च अदालत का सम्मान करना है। समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय नगर पालिका परिसर में है। इन दिनों पार्टी की जिला इकाई भंग चल रही है, लेकिन सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, निवर्तमान प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पार्टी नेता मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता आमतौर पर हर रोज सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचते हैं। शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक कार्यालय में सन्नाटा नजर आया। कार्यालय बंद था।
विज्ञापन

वहीं शहर में नघेटा रोड पर कांग्रेस का जिला कार्यालय है। राजीव भवन के नाम से पहचान रखने वाला कांग्रेस का जिला कार्यालय आमतौर पर कभी सूना नहीं रहता। पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ही नहीं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बैठकें करते रहते हैं, लेकिन शनिवार सुबह पौने 12 बजे कार्यालय बंद मिला। मुख्य गेट खुला पड़ा था, लेकिन सन्नाटा छाया था।
भाजपा का जिला कार्यालय लखनऊ रोड पर गंगानगर कालोनी में है। भाजपा में इन दिनों स्नातक क्षेत्र के चुनाव की गतिविधियां तेज हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे कार्यालय प्रभारी सत्यम शुक्ला सहयोगी शिवम के साथ कंप्यूटर पर पार्टी के कार्यों को पूरा करने में लगे थे। कार्यालय परिसर में और कोई मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें