फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजानों की खातिर रक्तदान कर 50 रक्तदानी बने फरिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डॉ. एसएस माहेश्वरी की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को बाला जी हास्पिटल में शिविर लगा। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. सीपी कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने स्व. एसएस माहेश्वरी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दोनों ने ही गरीब जनता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को दोहराया। कहा कि वह भले ही हमारे बीच में न हो पर उनके सराहनीय कार्य आज भी हम सभी को कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह ने कहा कि स्व. माहेश्वरी का माधौगंज से हमेशा लगाव रहा है, इसलिए माधौगंज में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का लगवाकर वहां की जनता को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है। इसके बाद लखनऊ से आई रक्तदाता वैन में 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में दिनेश चंद्र वर्मा, संतोष कुमार टंडन, कौशिक पटेल, गौरव माहेश्वरी, नरेश कुमार माहेश्वरी, डॉ. नीरज गुप्ता सहित 50 रक्तदानी मौजूद रहे। इस मौके पर नरेंद्र कटियार, उपेंद्र दिवाकर, आशीष माहेश्वरी, जोगिंदर गांधी, जीतेश दीक्षित, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अंकित, रानू गुप्ता, विपिन त्रिवेदी, विमलेंदु, डॉ. नितेश, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें