फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन ने रखी सांडी सीएचसी की नींव

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांडी। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को सांडी में सीएचसी व पक्षी विहार में जलापूर्ति के लिए बनाई जाने वाली लिफ्ट कैनाल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम आदमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी के शिलान्यास पर कहा कि पिछले कई वर्षोँ से जनता की ओर से की जा रही सीएचसी की मांग आज पूरी हो गई है। इससे यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

सांडी में भूमि उपलब्ध न होने पर सीएचसी का निर्माण ग्राम पंचायत आदमपुर में कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सांडी पक्षी विहार लिफ्ट कैनाल के शिलान्यास किया। कहा कि विगत वर्षों में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण पक्षी विहार की दहर झील सूख गई थी इसके कारण भारी संख्या में झील में आने वाले विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का आना बंद हो गया है।
विज्ञापन


विदेशी पक्षियों का पुन: आगमन हो इसको लेकर दहर झील में पानी भरने के लिए लिफ्ट कैनाल परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। गर्रा नदी से पानी लिफ्ट कर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से दहर झील को भरा जाएगा। ताकि पुन: सांडी पक्षी विहार का वही स्वरूप वापस आ सके। इस मौके पर डीएम विवेक वार्ष्णेय, सीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें